मकर संक्रांति पर्व
निर्मल कुमार देमकर संक्रांति पर्व भारतवर्ष का एक महत्त्वपूर्ण पर्व है जो खरमास के अंत में संक्रांति के दिन मनाया जाता है।
इस दिन सूर्य दक्षिणायन छोड़कर उत्तरायण में प्रवेश करता है। देश के विभिन्न प्रांतों में इसके अलग नाम प्रचलित हैं। तमिलनाडु में इसे पोंगल, उत्तर प्रदेश और बिहार में खिचड़ी पर्व, असम में बिहू तो पंजाब और जम्मू कश्मीर में लोहड़ी नाम से मनाया जाता है। दक्षिण के कुछ राज्यों में संक्रांति पर्व के रूप में मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस पर्व को दधि संक्रांति भी कहा जाता है।
शरद ऋतु की समाप्ति के मुहाने पर यह पर्व प्रायः 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाया जाता है हालाँकि अँग्रेज़ी तिथि से इस पर्व का कोई सीधा सम्बन्ध नहीं है।
इस दिन दही चूड़ा, खिचड़ी, तिल के लड्डू और मीठे पकवान खाने का रिवाज़ है।
आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें देखने को मिलती हैं मकर संक्रांति के दिन। बच्चे और युवक पतंग उड़ाने का आनंद लेते हैं।
मकर संक्रांति के दिन लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अन्य पावन नदियों में स्नान कर ग़रीबों के बीच अनाज, रुपए-पैसे, कंबल, वस्त्र आदि दान करते हैं।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान को तिल गुड़ के साथ अर्घ्य देने और पूजा करने से सालों भर स्वस्थ रहने और इच्छाएँ पूरी होने का प्रसाद मिलता है।
यूँ तो मकर संक्रांति के साथ कई पौराणिक और धार्मिक कथाएँ जुड़ी हुई हैं। कहते हैं नाराज़ भगवान सूर्य आज के ही दिन अपने पुत्र शनिदेव के घर पधारे थे और पिता पुत्र का मधुर सम्बन्ध स्थापित हुआ था। दूसरी कथा है कि आज के दिन ब्रह्मा विष्णु महेश और सभी देवी देवता अपना वेश बदल कर संगम प्रयागराज में स्नान करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सुर सरिता गंगाजी का धरती पर अवतरण हुआ था। बंगाल के सागर द्वीप में प्रसिद्ध गंगा सागर मेले में लाखों लोग मकर संक्रांति के अवसर पर पहुँचते हैं और गंगा स्नान करते हैं।
बंगाल के ही जयदेव केंदुली गाँव में एक महीने तक चलनेवाला केंदुली मेला लगता है। इस मेले का प्रमुख आकर्षण बाउल गाना और कीर्तन पाला गान है। संस्कृत के विद्वान और गीतगोविंद के कवि जयदेव की स्मृति में यह मेला लगता है। अजय नदी में स्नान कर लोग खिचड़ी भोग ग्रहण करते हैं।
बिहार के बौंसी मेला की भी बड़ी प्रसिद्धि है। मंदार पर्वत की तलहटी में सप्ताह-व्यापी मेले में सैकड़ों भक्त दर्शक पहुँचते हैं। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय मंदार पर्वत का उपयोग मथानी की तरह किया गया था।
मकर संक्रांति में आदिवासियों ख़ासकर साफा होड़ समुदाय के नर-नारियों की पारंपरिक पूजन अर्चना और भक्ति देखने योग्य होती है।
प्रकृति के पर्व मकर संक्रांति का स्वागत है।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- ऐतिहासिक
- कविता
-
- अन्याय का प्रतिरोध
- अरुण यह मधुमय देश हमारा
- आत्मग्लानि
- आसमानी क़िला
- आज़ादी
- एक अहसास
- कायर
- किराए का टट्टू
- चौराहा
- जनतंत्र के प्रहरी
- जिजीविषा
- जीना इसी का नाम है
- तुम नहीं आए
- तुम्हारा ख़त
- तेरा प्रतिबिंब
- नेताजी की चुनौती
- पहली मुहब्बत
- मधुमास
- माँ
- मोनालिसा
- वर्ण पिरामिड
- विडम्बना
- शुभ दीपावली
- सरस सावन
- साथ-साथ
- सावन की घटा
- सफ़र मेरा सुहाना हो गया
- क़लम और स्याही
- ख़ुश्बू पसीने की
- कविता - हाइकु
- लघुकथा
-
- अपने हिस्से का आसमान
- असामाजिक
- आँखें
- आत्मा की तृप्ति
- आस्तीन का साँप
- उदासी
- कचरे में मिली लक्ष्मी
- कबीरा खड़ा बाज़ार में
- कमी
- कश्मकश
- गुलाब की ख़ुश्बू
- घोड़े की सवारी
- चिराग़ तले अँधेरा
- चिरैया बिना आँगन सूना
- चेहरे का रंग
- जहाँ चाह वहाँ राह
- जीत
- जुगाड़
- जोश
- ठेकुआ
- डस्टबिन
- डाकिया
- तक़दीर
- दर्द
- दाँव
- दीये का मोल
- दो टूक बात
- धिक्कार
- धूप और बारिश
- धृतराष्ट्र अभी भी ज़िन्दा है
- नई दिशा
- नहीं
- नास्तिक
- नीम तले
- नीम हकीम ख़तरा-ए-जान
- पहचान
- पहली पगार
- पुरानी किताबें
- पुश्तैनी पेशा
- प्याजी
- प्यासा पनघट
- बदलाव
- बरकत
- बहू
- बहू की भूमिका
- बुड़बक
- ब्लड प्रेशर
- भीख
- भेदभाव
- महँगाई मार गई
- माँ की भूमिका
- मैं ज़िन्दा नहीं हूँ
- रँगा सियार
- लड़ाई
- लेटर बॉक्स
- विकल्प
- शुक्रगुज़ार
- संवेदना
- सतरंगी छटा
- सपने
- सफलता का राज़
- समझदारी
- सम्बन्ध
- सम्मान
- सर्दी
- सर्वनाश
- सुकून
- सौ रुपए की सब्ज़ी
- हैप्पी दिवाली
- ख़ुद्दारी
- फ़र्क़
- कविता - क्षणिका
- अनूदित कविता
- हास्य-व्यंग्य कविता
- कविता-मुक्तक
- किशोर साहित्य लघुकथा
- कहानी
- सांस्कृतिक आलेख
- रचना समीक्षा
- ललित कला
- कविता-सेदोका
- साहित्यिक आलेख
- विडियो
-
- ऑडियो
-