आज़ादी

निर्मल कुमार दे (अंक: 187, अगस्त द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

स्वतंत्रता दिवस की शुभ वेला में,
नमन करते हैं माँ भारती के चरणों में
याद करते हैं देश के नायकों का त्याग,
नमन करते हैं शहीदों को जिनकी ,
शहादत  से हम हुए आज़ाद।
 
सैंतालीस को मिली आज़ादी
सदी तीन चौथाई बीत चली
सपने बहुत हुए हैं पूरे
लेकिन कुछ हैं आज भी अधूरे।
 
रोटी कपड़ा और  मकान तक
सीमित क्यों रखें अपने को हम
विश्व के दरबार में अब
चलो बनते हैं सरताज हम।
 
जन-जन के लिए हम काम करें
हर भारतीय का सम्मान करें
क़सम खाते हैं तिरंगे की
कभी भी हम बेईमान न बनें।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा
कविता
कविता - हाइकु
कविता - क्षणिका
अनूदित कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता-मुक्तक
किशोर साहित्य लघुकथा
कहानी
सांस्कृतिक आलेख
ऐतिहासिक
रचना समीक्षा
ललित कला
कविता-सेदोका
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में