अपना देश

15-08-2025

अपना देश

निर्मल कुमार दे (अंक: 282, अगस्त प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

भारत देश महान है 
विविधता में एकता
इसकी पहचान है
भारत देश महान है
सभी धर्म के लोग यहाँ
भिन्न-भिन्न परिधान हैं
भाषा बोली हैं अनेक
सबकी है अपनी गरिमा
सुर तुलसी कबीर रहीम
टैगोर रेणु प्रेमचन्द निराला
चतुर्दिक इनका गुणगान है
भारत देश महान है। 
गाँधी नेहरू सुभाष
आज़ाद और भगत सिंह
भारत माँ के यशस्वी पूत 
अटल पटेल और राजेंद्र 
ने लिखा नया इतिहास है
शास्त्री और इंदिरा ने
किए थे दुश्मनों के दाँत खट्टे
गर्वित हिंदुस्तान है। 
नए भारत के निर्माण में
हो रहे नित्य प्रयोग यहाँ
जय जवान जय किसान
नारा जय विज्ञान है
सब हैं हम एक समान 
सर्वोपरि संविधान है। 
भारत देश महान है 
अपना देश महान है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
सांस्कृतिक कथा
कविता - हाइकु
कविता
लघुकथा
कविता - क्षणिका
कविता-सेदोका
कविता-मुक्तक
अनूदित कविता
ललित निबन्ध
ऐतिहासिक
हास्य-व्यंग्य कविता
किशोर साहित्य लघुकथा
सांस्कृतिक आलेख
रचना समीक्षा
ललित कला
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में