भीख
निर्मल कुमार देदो रुपये के सिक्के को उठाते हुए आठ साल की मुन्नी अपने गोद में तीन साल के भाई को कहा, “कितना अपमान है भाई भीख माँगने में,” एक आदमी दो रुपये का एक सिक्का सामने फेंक कर चला गया था।
“अरे तुम अभी नहीं समझोगे भाई! काश! बाबूजी शराबी और निखट्टू नहीं होते!”
मुन्नी की आँखें भर गई थी।
“माँ भी कितनी कमज़ोर हो गई है। बीमार भी। तीन दिनों से काम पर भी नहीं गई है,” मुन्नी बुदबुदा रही थी।
“ऐ लड़की! तुम भीख क्यों माँग रही हो?” प्रश्न सुनकर मुन्नी का ध्यान बँटा। उसने देखा सामने एक औरत खड़ी थी।
“भूख मिटाने!”
“तुम्हारे माँ-बाप?”
“माँ बीमार हैं और बाबूजी. . . ” मुन्नी आगे कुछ बोल नहीं पाई।
महिला को अपने प्रश्न से पछतावा हुआ। पचास रुपये का एक नोट मुन्नी को देते हुए कहा, “मम्मी की दवाई के लिए ये रुपये रख लो।”
“और सुनो आगे भीख नहीं माँगना। मम्मी को कहना सरकारी स्कूल की शिक्षिका से मिल ले। तुम्हारी पढ़ाई की ज़रूरत है।”
“मैं भी तो बग़ल की सपना की तरह स्कूल जाना चाहती हूँ, लेकिन बाबूजी भेजना नहीं चाहते।”
मुन्नी की बातें सुन महिला ने बच्ची की पढ़ाई का भार उठाने का निश्चय किया।
“तुम ज़रूर पढ़ोगी बेटा,” महिला ने कहा।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- अनूदित कविता
- कविता - हाइकु
- कविता
- लघुकथा
-
- अपने हिस्से का आसमान
- असामाजिक
- आँखें
- आत्मा की तृप्ति
- आस्तीन का साँप
- कचरे में मिली लक्ष्मी
- कबीरा खड़ा बाज़ार में
- कश्मकश
- गुलाब की ख़ुश्बू
- घोड़े की सवारी
- चिराग़ तले अँधेरा
- चिरैया बिना आँगन सूना
- चेहरे का रंग
- जहाँ चाह वहाँ राह
- जीत
- जुगाड़
- जोश
- ठेकुआ
- डस्टबिन
- डाकिया
- तक़दीर
- दर्द
- दाँव
- दीये का मोल
- दो टूक बात
- धिक्कार
- धूप और बारिश
- धृतराष्ट्र अभी भी ज़िन्दा है
- नई दिशा
- नहीं
- नास्तिक
- नीम तले
- नीम हकीम ख़तरा-ए-जान
- पहचान
- पहली पगार
- पुरानी किताबें
- पुश्तैनी पेशा
- प्याजी
- प्यासा पनघट
- बदलाव
- बरकत
- बहू की भूमिका
- भीख
- भेदभाव
- महँगाई मार गई
- माँ की भूमिका
- मैं ज़िन्दा नहीं हूँ
- रँगा सियार
- लड़ाई
- लेटर बॉक्स
- विकल्प
- संवेदना
- सतरंगी छटा
- सपने
- सफलता का राज़
- समझदारी
- सम्बन्ध
- सम्मान
- सर्दी
- सर्वनाश
- सुकून
- सौ रुपए की सब्ज़ी
- हैप्पी दिवाली
- ख़ुद्दारी
- फ़र्क़
- कविता - क्षणिका
- हास्य-व्यंग्य कविता
- कविता-मुक्तक
- किशोर साहित्य लघुकथा
- कहानी
- सांस्कृतिक आलेख
- ऐतिहासिक
- रचना समीक्षा
- ललित कला
- कविता-सेदोका
- साहित्यिक आलेख
- विडियो
-
- ऑडियो
-