कोहरा
अमरेश सिंह भदौरियाकोहरा बहुत घना है।
कोहरा बहुत घना है।
1.
दूर हुयी सूरज से लाली,
रश्मियों ने ख़ामोशी पाली,
सर्द हुयी मौसम की रातें,
घोसलें में पंछी घबराते,
जाड़े की ऋतुओं में दिन,
रातों का पर्याय बना है।
कोहरा बहुत घना है।
कोहरा बहुत घना है।
2.
कुहासे में छिप गयीं बस्तियाँ,
काँपती ठिठुरन में अस्थियाँ,
सिकुड़न आयी अंतड़ियों में,
अलाव जलते झोपड़ियों में,
झंझानिल आघात सहने को,
परदा द्वार तना है।
कोहरा बहुत घना है।
कोहरा बहुत घना है।
3.
जीविका की टूटी आशाएँ,
ढकी धुँध में सभी दिशाएँ,
भूख से बच्चे व्याकुल होते,
रोटी के सवाल पर रोते,
अभाव के संग जीवन जीना,
समाज में अभिशाप बना है।
कोहरा बहुत घना है।
कोहरा बहुत घना है।
4.
खाई ज्यों-ज्यों बढ़ती जाती,
चौड़ाई भी रूप बढ़ाती,
निर्बल साँसों का क़हर जो टूटा,
समझो ज्वालामुखी है फूटा,
जब-जब भड़की है चिनगारी।
रूप उसका अंगार बना है।
कोहरा बहुत घना है।
कोहरा बहुत घना है।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अधनंगे चरवाहे
- अनाविर्भूत
- अहिल्या का प्रतिवाद
- अख़बार वाला
- आँखें मेरी आज सजल हैं
- आज की यशोधरा
- आरक्षण की बैसाखी
- आस्तीन के साँप
- आख़िर क्यों
- इक्कीसवीं सदी
- उपग्रह
- कुरुक्षेत्र
- कोहरा
- क्यों
- खलिहान
- गाँव - पहले वाली बात
- चुप रहो
- चुभते हुए प्रश्न
- चैत दुपहरी
- जब नियति परीक्षा लेती है
- तितलियाँ
- दहलीज़
- दिया (अमरेश सिंह भदौरिया)
- दीपक
- देह का भूगोल
- धरती की पीठ पर
- धोबी घाट
- नदी सदा बहती रही
- पहली क्रांति
- पीड़ा को नित सन्दर्भ नए मिलते हैं
- पुत्र प्रेम
- प्रभाती
- प्रेम की चुप्पी
- बंजर ज़मीन
- भगीरथ संकल्प
- भावनाओं का बंजरपन
- माँ
- मुक्तिपथ
- मुखौटे
- मैं भला नहीं
- योग्यता का वनवास
- लेबर चौराहा
- शस्य-श्यामला भारत-भूमि
- सँकरी गली
- सती अनसूया
- सरिता
- सांस्कृतिक आलेख
- ललित निबन्ध
- चिन्तन
- सामाजिक आलेख
- शोध निबन्ध
- कहानी
- ललित कला
- साहित्यिक आलेख
- पुस्तक समीक्षा
- लघुकथा
- कविता-मुक्तक
- हास्य-व्यंग्य कविता
- गीत-नवगीत
- विडियो
-
- ऑडियो
-