दीपक
अमरेश सिंह भदौरियापुरुषार्थ के स्वर्णिम साँचे में
स्वाभिमान जब ढलता है।
तब दिनकर कहीं निकलता है
तब दिनकर कहीं निकलता है।
1.
तिमिरपाश मिटाने को
नया सवेरा लाने को,
आत्मदान का तेवर ले
कर में संघर्ष कलेवर ले,
जीने की उत्कट चाह लिए
दीपक जब तिल-तिल जलता है।
2.
पाने की बात मिली न कहीं
देने की सनातन रीत रही,
कर्मयोग का हो चिंतन
प्राणोत्सर्ग पर्व बने जीवन,
प्रज्ञा के प्रखर पंथ पर जब
सिद्धान्त स्वयं ही चलता है।
3.
जीवन भर ख़ुद को लुटाया क्या
ख़ुद को खोकर के पाया क्या,
जप तप निष्ठा से शुभ साधन
आलोक पर्व का आवाहन,
समाधिस्त होकर "अमरेश"
मिलती श्रम साध्य सफलता है।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अधनंगे चरवाहे
- अनाविर्भूत
- अहिल्या का प्रतिवाद
- अख़बार वाला
- आँखें मेरी आज सजल हैं
- आज की यशोधरा
- आरक्षण की बैसाखी
- आस्तीन के साँप
- आख़िर क्यों
- इक्कीसवीं सदी
- उपग्रह
- कुरुक्षेत्र
- कोहरा
- क्यों
- खलिहान
- गाँव - पहले वाली बात
- चुप रहो
- चुभते हुए प्रश्न
- चैत दुपहरी
- जब नियति परीक्षा लेती है
- तितलियाँ
- दहलीज़
- दिया (अमरेश सिंह भदौरिया)
- दीपक
- देह का भूगोल
- धरती की पीठ पर
- धोबी घाट
- नदी सदा बहती रही
- पहली क्रांति
- पीड़ा को नित सन्दर्भ नए मिलते हैं
- पुत्र प्रेम
- प्रभाती
- प्रेम की चुप्पी
- बंजर ज़मीन
- भगीरथ संकल्प
- भावनाओं का बंजरपन
- माँ
- मुक्तिपथ
- मुखौटे
- मैं भला नहीं
- योग्यता का वनवास
- लेबर चौराहा
- शस्य-श्यामला भारत-भूमि
- सँकरी गली
- सती अनसूया
- सरिता
- सांस्कृतिक आलेख
- ललित निबन्ध
- चिन्तन
- सामाजिक आलेख
- शोध निबन्ध
- कहानी
- ललित कला
- साहित्यिक आलेख
- पुस्तक समीक्षा
- लघुकथा
- कविता-मुक्तक
- हास्य-व्यंग्य कविता
- गीत-नवगीत
- विडियो
-
- ऑडियो
-