विशेषांक: कैनेडा का हिंदी साहित्य

05 Feb, 2022

1.
 तोड़े ना टूटे
ये रिश्ता तेरा मेरा
माँ तू महान
 
2.
प्रेम का रिश्ता
वक़्त कैसा भी आये
सदा टिकाऊ
 
3.
बचा के रखें
अपनों की दुनिया
रिश्ते ज़रूरी
 
4.
रिश्तों के रंग 
बदलते रहते 
वक़्त के साथ
 
5.
रिश्तों के घर
बचपन गुज़रा
भूलें ना हम
 
6.
रिश्तों के साये
सारी उम्र बितायें
काश, ऐसा हो
 
7.
जब से रिश्ता
बना किसी के साथ
झूमे है मन
 
8.
पिता से पुत्र
रिश्ता विरासत का
चलता जाये
 
9.
सात फेरों का
रिश्ता जन्म-जन्म का
कितना सच
 
10.
कौन मिटाये
रिश्ता हम दोनों का
है ना, बहना
 
11.
प्यार है जहाँ
भले कोई रिश्ता ना
रिश्ता बनाओ

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

इस विशेषांक में
कविता
पुस्तक समीक्षा
पत्र
कहानी
साहित्यिक आलेख
रचना समीक्षा
लघुकथा
कविता - हाइकु
स्मृति लेख
गीत-नवगीत
किशोर साहित्य कहानी
चिन्तन
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
व्यक्ति चित्र
बात-चीत
ऑडिओ
विडिओ