1.  तोड़े ना टूटे ये रिश्ता तेरा मेरा माँ तू महान   2. प्रेम का रिश्ता वक़्त कैसा भी आये सदा टिकाऊ   3. बचा के रखें अपनों की दुनिया रिश्ते ज़रूरी   4. रिश्तों के रंग  बदलते रहते  वक़्त के साथ   5. रिश्तों के घर बचपन गुज़रा भूलें ना हम   6. रिश्तों के साये सारी उम्र बितायें काश, ऐसा हो   7. जब से रिश्ता बना किसी के साथ झूमे है मन   8. पिता से पुत्र रिश्ता विरासत का चलता जाये   9. सात फेरों का रिश्ता जन्म-जन्म का कितना सच   10. कौन मिटाये रिश्ता हम दोनों का है ना, बहना   11. प्यार है जहाँ भले कोई रिश्ता ना रिश्ता बनाओ आगे पढ़ें
1. टूटे जीवन कोरोना से हारते तन औ मन!    2.  घर में बंदी चूल्हे सिसकते हैं काम में मंदी!    3. दुनिया डरे कब होगा ख़त्म ये जिए ना मरे!    4. मौत का डर मास्क-मनौती बाँधे रहना घर!    5.  ऋतु न माने लॉकडाउन रूल खिलते फूल   6.  प्रमथ्यु बन ग़लतियों को अपनी कर वहन!    7. शब्द नहीं ये  मन की सिलवटें काग़ज़ पर!  8. घने बादल बिजली की स्याही से लिखते हाल!  9.  घास के तन फूलों के दुपट्टे सा आया बसंत!    10.  याद बारात सपनों की आँखों में उतरी रात।  आगे पढ़ें