गंगा दशहरा

01-07-2026

गंगा दशहरा

महेश रौतेला (अंक: 300, जुलाई प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

(जब गंगा स्वर्ग से उतरी थी पृथ्वी पर)

 

मेरे मन से निकली गंगा,  
कहाँ रुकी, कहाँ थमी,  
शिव जटा पर घूमी क्षणभर,  
फिर इसी धरा पर अमर रमी।
 
मन से मन तक बही नदी,  
पुण्य भाव में रुकी नदी,  
ओ गंगा, तेरे निकट लोग  
“माँ” कहते-कहते देखे लोग।
  
तू कल-कल, छल-छल करती आयी,  
हिमगिरि का विरह साथ में लायी,  
पवित्रता में आगे-आगे,  
जन-जीवन में बसती आयी।
 
भाव अमर घुलते तुझमें,  
तू समुद्र तक हो आयी,  
कहते स्वर्ग से आना तेरा,  
जल को जीवन कहने आयी।
 
“गंगे” तट-तट पर क्यों आते लोग,  
जल की महिमा रखते लोग,  
पाप नाशिनी हो या न हो,  
पुरखों का आशीष लेते लोग।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
स्मृति लेख
यात्रा वृत्तांत
ललित निबन्ध
यात्रा-संस्मरण
कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में