यह पानी का आन्दोलन है

01-08-2023

यह पानी का आन्दोलन है

महेश रौतेला (अंक: 234, अगस्त प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

यह पानी का आन्दोलन है
पहले हिमाचल में हुआ, 
फिर उत्तराखंड में बढ़ा
फिर दिल्ली में चला। 
इंच-इंच बढ़ रहा था
अपनी भूमि ले रहा था, 
सूखी नदी को
जीवन्त कर रहा था। 
मनुष्य का लूटना
ख़तरनाक होता है, 
तभी तो पानी जब तब
आन्दोलन कर, किनारे तोड़ता 
मौसम की बात करता है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
ललित निबन्ध
स्मृति लेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में