श्रीरामचंद्र 

15-09-2026

श्रीरामचंद्र 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 302, सितम्बर द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

श्रीरामचंद्र प्रभु कृपा करो। 
हे रघुनंदन! दुःख-शोक हरो॥
 
प्रभु तुम जगत के पालनहार। 
हे रघुवर! बेड़ा कर दो पार॥
 
जन-जन को तुम्हीं से है आस। 
हे लंकेश-हंता! शरण में है दास॥
 
देश में फैली आपदा भ्रष्टाचार की। 
हे सूर्यवंशी! बहा दो हवा सदाचार की॥
 
आज हर जन काँप रहा हैं क्लेश में। 
हे राघव! क्या-क्या न हो रहा देश में॥
 
दूर करो प्रभु संकट भारत का। 
हे अवधेश! तिमिर मिटा दो रात का॥
 
श्रीराम ‘मुकेश’ विनती करे आपसे। 
हे कोदंडपाणि! मुक्ति दे दो हर श्राप से॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा
कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
चिन्तन
काम की बात
यात्रा वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में