चिंटू राजा

01-12-2023

चिंटू राजा

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 242, दिसंबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

रात को सपने में, 
चिंटू राजा चले चाँद पर सैर-सपाटा करने
लेकर रॉकेट एक। 
लॉलीपॉप, मक्खन मलाई और बिस्किट के 
पैकेट लिए अनेक। 
 
चिंटू राजा राह भटके, 
पहुँच गए जमुना तीरे
तब हुआ बड़ा अफ़सोस। 
घर दूर था वहाँ से पूरे दो कोस।
 
लॉलीपॉप, मक्खन मलाई और बिस्किट ले गए
सब बंदर भाई, 
मगरमच्छ ने ली तब अंगड़ाई, 
यह देख चिंटू राजा ने रॉकेट से छलाँग लगाई। 
बिस्तर से धड़ाम गिरे चिंटू भाई॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
चिन्तन
काम की बात
किशोर साहित्य कविता
लघुकथा
बाल साहित्य कविता
वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में