महॅंगे-महॅंगे उपहारों का सच
मुकेश कुमार ऋषि वर्मामोनिका एप्पल कंपनी के आईफोन फोर्टीन प्रो. मैक्स को हमेशा अपने हाथ में लिए रहती थी। उसे बड़ा गर्व था कि इतना महँगा फोन उसे गिफ़्ट में उसके बॉयफ़्रेंड विक्की ने दिया था।
मोनिका और विक्की की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं थी। मोनिका के सभी परिवार के सभी जन मोनिका की प्रेमकथा से परिचित थे। आये दिन मोनिका कोई न कोई महँगा उपहार घर लाती ही रहती थी, जो उसे विक्की देता था।
एक दिन की बात है, मोनिका किसी काम से मार्केट गई थी। गर्मी व लू से बेहाल मोनिका ने अपना चेहरा दुपट्टे से ढका हुआ था। हाथ में फोन लिए वह एक दुकान के बाहर कुछ सामान देख रही थी कि तभी उसे ज़ोर का धक्का सा लगा और दो लड़के टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल से महँगा फोन छीनकर फुर्र हो गये। पुलिस कंप्लेंट की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। एक वीडियो में वे लड़के साफ़ दिख रहे थे, उनके चेहरे पहचाने जा सकते थे। मोनिका ने जब वीडियो देखा तो वह दंग रह गई। मोबाइल फोन छीनने वाला कोई और नहीं उसका अपना विक्की था।
अब महॅंगे-महॅंगे उपहारों का सच सभी को पता चल चुका था।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अपने तो अपने होते हैं
- आयी ऋतु मनभावन
- आस्तीन के साँप
- इंतज़ार
- इष्ट का सहारा
- ईश्वर दो ऐसा वरदान
- ऐ सनम मेरे
- कवि की कविता
- कृपा तुम्हारी भगवन
- कृषक दुर्दशा
- गाँव की भोर
- गुलाबी ठंड
- चिट्ठियों वाले दिन
- जल
- दर्द
- दीप जलाएँ
- दो जून की रोटी
- धरती की आस
- धोखा
- नव निर्माण
- नव वर्ष
- पछतावा
- पहाड़
- पुरुष
- प्रणाम बारम्बार
- प्रार्थना
- प्रिय
- बसंत आ रहा
- बाबाओं की फ़ौज
- भारत गौरव
- मनुष्य और प्रकृति
- माँ मेरी
- मेरा गाँव
- मेरा भारत
- मेरा हृदय लेता हिलोरे
- मेरी कविता
- मेरी कविता
- यादें (मुकेश कुमार ऋषि वर्मा)
- राखी
- वृक्ष
- शिक्षा
- सच्चा इल्म
- सावन में
- स्मृतियाँ
- हादसा
- हे ईश्वर!
- हे गौरी के लाल
- हे दयावान!
- हे प्रभु!
- हे प्रभु!
- हे शारदे माँ
- ज़िन्दगी
- कविता - हाइकु
- किशोर साहित्य कविता
- बाल साहित्य कविता
- चिन्तन
- काम की बात
- लघुकथा
- यात्रा वृत्तांत
- ऐतिहासिक
- कविता-मुक्तक
- सांस्कृतिक आलेख
- पुस्तक चर्चा
- विडियो
-
- ऑडियो
-