हे शारदे माँ 

15-02-2025

हे शारदे माँ 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 271, फरवरी द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

हे शारदे माँ 
दो ऐसा वरदान 
चेहरे पर तेज हो 
मन में उत्साह हो। 
 
हे शारदे माँ 
दो ऐसा वरदान 
देह में शक्ति हो 
बुद्धि में विवेक हो। 
 
हे शारदे माँ 
दो ऐसा वरदान
हृदय में करुणा हो 
इंद्रियों पर संयम हो। 
 
हे शारदे माँ 
दो ऐसा वरदान 
आत्मविश्वास दृढ़ हो 
इच्छाशक्ति प्रबल हो। 
 
हे शारदे माँ 
दो ऐसा वरदान 
साहस का बल हो 
तुम्हारे चरणों में सर्वस्व अर्पण हो।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
बाल साहित्य कविता
कविता - हाइकु
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
काम की बात
लघुकथा
यात्रा वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में