शिक्षा

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 254, जून प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

फूल खिलने से पहले न तोड़िए 
वरना मनभावन महक न आ पायेगी 
 
बच्चों को शिक्षित हर हाल में बनाइए
वरना राष्ट्र की नींव मज़बूत न बन पायेगी 
 
हम अगर सो गए आलस में तो, 
महज़ पछतावे के हाथ में कुछ न आएगा
 
तोड़कर बंधन अज्ञान के, नायक बन जाइए
छटेगा घना कुहरा भी, सूरज बन चमक जाइए
 
सीखते बस सीखते आगे ही आगे चलते जाइए
आयेगा अमृतकाल यह निश्चित मानिए 
 
अगर करो हर क्षण का सद्पयोग तुम तो, 
कंगाली का काला घेरा टूटकर 
समृद्धि का सागर लहराएगा 
मेहनत और शिक्षा से खुलेंगे द्वार प्रगति के 
बस अच्छे कर्म ईमानदारी से अपने करते जाइए

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कविता
कविता
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
काम की बात
लघुकथा
वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में