मैं पानी हूँ 

15-09-2026

मैं पानी हूँ 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 302, सितम्बर द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

मैं पानी हूँ 
जीवन की कहानी हूँ 
बादल का भाग्य 
समुद्र की गहराई हूँ 
गंगा की पवित्रता 
आँखों की तराई हूँ। 
  
मैं पानी हूँ 
बूँद-बूँद स्वरूप हूँ 
यमुना का प्रेम 
झरनों का संगीत हूँ 
हर कंठ की प्यास 
धरती का अस्तित्व हूँ। 
  
मैं पानी हूँ 
जन्म-मरण की कहानी हूँ 
आरंभ-अंत जो लिखा 
वो अमर स्याही हूँ 
विनाश-सृजन का रूप 
मैं पानी हूँ . . . 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा
कविता
नज़्म
बाल साहित्य कविता
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
कविता - हाइकु
चिन्तन
काम की बात
यात्रा वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में