स्मृतियाँ 

01-10-2024

स्मृतियाँ 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 262, अक्टूबर प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

यहाँ से बचकर कोई नहीं जायेगा 
धीरे-धीरे जीवन का सूर्य अस्त हो जायेगा 
तब हर अपना-पराया 
साथ छोड़ जायेगा। 
जर्जर काया का 
मोह-माया से सम्बन्ध टूट जायेगा। 
तब शेष बचेंगी
सिर्फ़ खट्टी-मीठी स्मृतियाँ . . . 
तुम्हारी अच्छाइयाँ आगे बढ़कर 
हाथ थामेंगी . . . 
वही मोक्ष होगा . . . 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
बाल साहित्य कविता
कविता - हाइकु
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
काम की बात
लघुकथा
यात्रा वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में