समय बड़ा बलवान 

01-07-2025

समय बड़ा बलवान 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 280, जुलाई प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

समय बड़ा बलवान 
समय पर राजा 
बन जाता है रंक
और समय पर 
रंक बन जाता है राजा। 
 
समय बड़ा बलवान 
व्यर्थ इसे मत खोना 
समय बनाता महान 
और दिलाता सम्मान। 
 
समय बड़ा बलवान 
जो समय की करते न क़द्र 
अच्छे-अच्छे अवसर जाते चूक 
समय की चलती कूक। 
 
समय बड़ा बलवान 
समय पर राजा 
बन जाता है रंक 
और समय पर 
रंक बन जाता है राजा। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
बाल साहित्य कविता
कविता - हाइकु
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
काम की बात
लघुकथा
यात्रा वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में