हम सब बच्चे मिलकर

01-12-2023

हम सब बच्चे मिलकर

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 242, दिसंबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

आओ हम सब बच्चे मिलकर भारत भू को, 
समृद्ध बनायें। 
अमर बनायें॥
 
आओ हम सब बच्चे मिलकर भारत भू को, 
हरा-भरा बनायें। 
पावन-पवित्र बनायें॥
 
आओ हम सब बच्चे मिलकर भारत भू को, 
जाति-पाति के भेद से मुक्त बनायें। 
ऊँच–नीच के काँटे मिटायें॥
 
आओ हम सब बच्चे मिलकर भारत भू को, 
आतंकवाद से मुक्त करायें। 
हिंदू-मुस्लिम का भेद मिटायें॥
 
आओ हम सब बच्चे मिलकर भारत भू को, 
साधन संपन्न बनायें। 
अपना तन-मन, धन लुटायें॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
चिन्तन
काम की बात
किशोर साहित्य कविता
लघुकथा
बाल साहित्य कविता
वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में