सच्चा दोस्त

15-02-2024

सच्चा दोस्त

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 247, फरवरी द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

सुख-दु:ख में साथ निभाता
कठिनाइयों में हौसला बढ़ाता 
ग़लत राह से सदा बचाता 
वही सच्चा दोस्त होता। 
 
संकट में सहायक होता 
मंज़िल सही दिखाता 
पथरीली राह में फूल बन जाता 
वही सच्चा दोस्त होता। 
 
सच्चा साथी कभी न लड़ता 
हमेशा मिलजुल कर रहता 
बातें प्यारी-मीठी, सच्ची करता 
वही सच्चा दोस्त होता। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
चिन्तन
काम की बात
किशोर साहित्य कविता
लघुकथा
बाल साहित्य कविता
वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में