आयी ऋतु मनभावन 

15-08-2023

आयी ऋतु मनभावन 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 235, अगस्त द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

आयी ऋतु मनभावन 
सुखी खेत-खलिहान 
रिमझिम पड़े फुहारें 
कृषक फ़सल निहारें
 
मिट्टी की सौंधी महक 
खगों की मधुरिम चहक
वसुधा ने ओढ़ा लिबास 
पूर्ण हो गई अधूरी आस
 
मंद-मंद पुरवाई मुस्काती
चहुँ ओर हरियाली आती 
दादुर-झींगुर रात-रात भर गाते
घन गरज-गरज जल बरसाते
 
आयी ऋतु मनभावन
दिन-रात बरसता सावन
जहाँ जाये दृष्टि वहीं जल
सबका स्वर्णिम होगा कल

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
चिन्तन
काम की बात
किशोर साहित्य कविता
लघुकथा
बाल साहित्य कविता
वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में