टूटा तटबंध 

01-11-2022

टूटा तटबंध 

राजेश ’ललित’ (अंक: 216, नवम्बर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

दूर नदी का
किनारा था
वो न मिलना था
न मिलेगा कभी
पहुँचने से पहले
वो टूट गया
 
तोड़ कर तटबंध
बह निकला
सहसा ही वह टूट गया
सह न सका वह
बोझ था इतना
बंधन ही था छूट गया
 
नौका भी मझधार में थी
लगता जैसे भटकाव में थी
कभी इधर तो कभी उधर
डगमग जैसे झुकाव में थी
हुआ यकायक ऐसा ही कुछ
नाव का पैंदा फूट गया
 
किसने दिया है साथ किसीका? 
चाहे जितना अपना हो! 
पग पग पर कंटक भरे हैं
भटके पथ जैसे भूल भुलैया
लगता जैसे भटक गये हों
लक्ष्य तो सचमुच रूठ गया! 

1 टिप्पणियाँ

  • 15 Nov, 2024 10:31 PM

    टीपा तंटबध की

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
चिन्तन
बाल साहित्य कविता
सांस्कृतिक आलेख
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में