बुद्ध नया

01-06-2024

बुद्ध नया

राजेश ’ललित’ (अंक: 254, जून प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

एक दिन के 
लिए ही सही 
चलो हम
‘बुद्ध’ हो जायें। 
 
ढूँढ़ें एक वट वृक्ष 
नया 
लगायें ‘बुद्ध’  जैसा 
ध्यान नया 
आधुनिकता के बड़े 
दुःखों का
ढूँढ़ें फिर उपचार नया, 
 
बचपन, युवा, 
रोग, बुढ़ापा 
फिर छोड़ जाता
रोता, बिलखता। 
चला जाता 
दुनिया से 
चार कंधों पर; बैठ कर
 
युग नया 
दुःख नया, 
वाहन नया, 
दुर्घटना का कारण नया, 
कोई रोग नया
तकनीक नयी
रोज़गार नया
तनाव नया
घुमाव नया। 
 
चलो जंगल 
घने जंगल 
भीतर, और भीतर 
कहता फ़ॉरेस्ट अफ़सर, 
भैया जाओ यहाँ से, अब नहीं उगता, 
कोई वट वृक्ष यहाँ। 
बूढ़े लोग अब गये, 
 
किसी और पेड़ 
के नीचे बैठ जाओ; ज्ञान जो मिलना होगा 
मिल जाएगा; 
नहीं तो यूनिवर्सिटी 
में दाख़िल हो 
पढ़ें बुद्ध को, 
न मिले ज्ञान नया, 
हिंट तो, 
मिल ही जायेगा, 
पीएच. डी. हो जायेगी, 
कमा लोगे फिर नाम
नया। 
बुद्ध का पुनर्जन्म हो
गया। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
चिन्तन
बाल साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
सांस्कृतिक आलेख
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में