शेष दिन 

01-07-2024

शेष दिन 

राजेश ’ललित’ (अंक: 256, जुलाई प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

ये जो दिन 
शेष हैं 
ये जो दिन 
बचे खुचे हैं 
गुज़र जायेंगे 
जैसे तैसे 
जब जन्म 
लिया 
तब कोई नाम 
नहीं था 
मरने के बाद 
भी कोई नाम 
नहीं रहेगा 
जो रहेगा 
जो बचेगा 
वह होगा 
शून्य 
केवल शून्य 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
चिन्तन
बाल साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
सांस्कृतिक आलेख
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में