हादसे

राजेश ’ललित’ (अंक: 233, जुलाई द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

हादसे तो 
हादसे होते हैं
हो जाते हैं
घटित
कहीं भी
कभी भी
जैसे आज
उड़ीसा में
हो गया
नौ सौ घायल
हो गये
मौत का आँकड़ा
तीन सौ
छू गया
ऐसा भीषण
हादसा यूँ ही
नहीं हो गया
 
हो जाते हैं 
हादसे 
सड़क पर
चलते चलते
कोई वाहन
पीछे से
कोई आगे से
मारता है धक्का
तो हो जाता है
हादसा
 
गिर जाती है
कोई इमारत 
भरभर्रा कर
दब जाती हैं
कई ज़िंदगानियाँ
कह जाती हैं
बाक़ी
कुछ कहानियाँ
कुछ निशानियाँ
याद रह जाते
केवल हादसे

1 टिप्पणियाँ

  • 16 Jul, 2023 06:13 AM

    आदरणीय शर्मा जी

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

चिन्तन
कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
सांस्कृतिक आलेख
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में