कृष्ण पक्ष

01-12-2023

कृष्ण पक्ष

राजेश ’ललित’ (अंक: 242, दिसंबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

कल से चाँद
नहीं निकलेगा
आसमान बहुत
सूना सूना लगेगा
 
होंगे सितारे
फैले पूरे आसमान पर
बिन चाँद पर
सब सूना सूना लगेगा
 
सूरज भी निकलेगा
हर सुबह पूरब से
नहीं दिखेगा 
जब चंदा उसको
बहुत उदास होगा 
सब सूना सूना लगेगा

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

चिन्तन
कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
सांस्कृतिक आलेख
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में