अच्छा बच्चा

01-08-2023

अच्छा बच्चा

राजेश ’ललित’ (अंक: 234, अगस्त प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

हो गई सुबह
उठ जाओ बच्चा
मल मल ख़ूब 
नहाओ बच्चा
दही परौंठा 
खाओ बच्चा
खा कर स्कूल
जाओ बच्चा
 
नहीं चाहिये 
दही परौंठा
ब्रैड जैम 
खिलाओ अच्छा
फिर स्कूल 
जायेगा बच्चा
 
चलो बैग
उठाओ बच्चा
ब्रैड जैम
कभी कभी तो
ठीक है बच्चा
दूध मलाई
भी पी जाओ बच्चा 
यूँ न मुँह 
बनाओ बच्चा
 
लंच साथ 
ले जाओ बच्चा 
मम्मी मम्मी
लंच में क्या? 
बनाया अच्छा
सब बताओ
सच्चा सच्चा 

आलू पराँठा
आलू गोभी
थोड़ा दही
भी साथ में रखा
ख़ूब स्वाद
से खाना बच्चा 
 
सारे बच्चे
नूडल्स खाते
कोई पास्ता
पीज़ा लाते
मुझे न कोई
साथ बिठाते
अकेला बैठ 
के खाता बच्चा 
 
सादा खाना
सदा ही अच्छा
तुमको सदा
स्वस्थ ही रखता
खेलो कूदो
करो पढ़ाई 
सदा ही
प्रथम आओ बच्चा

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

चिन्तन
कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
सांस्कृतिक आलेख
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में