जाँच जारी है 

15-01-2025

जाँच जारी है 

राजेश ’ललित’ (अंक: 269, जनवरी द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

घोटाला हो गया है, 
जाँच ज़रूरी है, 
समिति का गठन, 
हो गया, 
जाँच जारी है। 
 
कोई टिप्पणी नहीं, 
तब तक कोई अपराधी नहीं, 
वह जब तक आरोपित ही है, 
वह निलंबित है, 
अभी जाँच जारी है। 
 
भ्रष्टाचार हुआ,! 
किसने कहा! 
यह आरोप झूठे हैं, 
यह जाँच का विषय है, 
कुछ नहीं मिला, 
जाँच हो रही है। 
जाँच जारी है। 
 
न्यायालय ने समिति, 
बना दी है, 
न्यायधीश जाँच करेंगे, 
दूध का दूध, 
पानी का पानी, 
हो जायेगा, 
यह जाँच का, 
विषय है, 
और जाँच जारी है। 
 
दो पाटों को जोड़ने 
वाला पुल टूट गया, 
अभी दो वर्ष पहले, 
उद्घाटन हुआ, 
अभियंता निलंबित हुए, 
ठेकेदार काली सूची में शामिल हुए। 
समिति बना दी है, 
जाँच जारी है। 
 
सड़क जो बनाई, 
थी अभी अभी, 
जगह जगह टूटी है, 
स्कूटी वाले बाबू की, 
आँख फूटी है। 
समिति का गठन हो गया है, 
मामले की जाँच होगी, 
जाँच जारी है। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
चिन्तन
बाल साहित्य कविता
सांस्कृतिक आलेख
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में