मत पूछो

15-05-2026

मत पूछो

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 297, मई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

कैसे-कैसे कटे हैं दिन 
मत पूछो 
मेरे अंतर के प्रश्नों का उत्तर 
मत पूछो 
 
काली-घनी अमावस देखी 
और अपनों से ही छला गया 
ऐसा अभिशाप है झेला 
ना दिखा सका 
ना बता सका 
 
अधरों पर झूठी मुस्कान लिए 
जीवन थका-थका 
जीता रहा 
उपहासों का विष पीता रहा 
 
कैसे-कैसे कटे हैं दिन 
मत पूछो 
मेरे हृदय की पीड़ा 
मृत्यु तुल्य 
तुम क्या देखोगे 
तुम क्या समझोगे 
तुम क्या महसूस करोगे . . .

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
बाल साहित्य कविता
कविता - हाइकु
चिन्तन
काम की बात
यात्रा वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में