आजकल का युवा 

15-05-2026

आजकल का युवा 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 297, मई द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)

 

आजकल का युवा 
तनावग्रस्त होकर 
खीज और कुढ़न में जी रहा है। 
 
फ़ैशन परस्ती में फँसकर 
सिर के बालों में नये-नये आकार दे रहा है 
कानों में बाली, हाथों में कड़ा डाले
और मुँह में गुटखा दबाये 
भविष्य की परवाह किये बग़ैर 
फोन स्क्रीन पर रील बस रील देख रहा है। 
 
आजकल के युवा को 
न देश की चिंता
न समाज की चिंता
न स्वयं के भविष्य की चिंता 
बहुत ही भयावह स्थिति में जी रहा है 
आज का युवा। 
 
जीवन निर्माण महत्त्वपूर्ण है 
जाग युवा—
आदर्श दिनचर्या अपना कर 
सही समय पर सोना और जागना, 
व्यायाम, आसन, प्राणायाम, सैर, 
स्वास्थ्यवर्धक भोजन कल्याणकारी है 
देश, समाज और स्वयं के लिए। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
बाल साहित्य कविता
कविता - हाइकु
चिन्तन
काम की बात
यात्रा वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में