सर्जन की चिड़ियाँ करें, तोपों पर निर्माण

01-01-2025

सर्जन की चिड़ियाँ करें, तोपों पर निर्माण

डॉ. सत्यवान सौरभ (अंक: 268, जनवरी प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

बस यूँ ही बदनाम है, सड़क-गली-बाज़ार। 
लूट रहे हैं द्रौपदी, घर-आँगन-दरबार॥
 
कोई यहाँ कबीर है, लगता कोई मीर। 
भीतर-भीतर है छुपी, सबके कोई पीर॥
 
लाख चला ले आदमी, यहाँ ध्वंस के बाण॥
सर्जन की चिड़ियाँ करें, तोपों पर निर्माण॥
 
अगर विभीषण हो नहीं, कर पाते क्या नाथ। 
सोने की लंका जली, अपनों के ही हाथ॥
 
एकलव्य जब तक करे, स्वयं अँगूठा दान। 
तब तक अर्जुन ही रहे, योद्धा एक महान॥
 
देख सीकरी आगरा, ‘सौरभ’ है हैरान। 
ख़ाली है दरबार सब, महल पड़े वीरान॥
 
बन जाते हैं शाह वो, जिनको चाहे राम। 
बैठ तमाशा देखते, बड़े-बड़े जो नाम॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख
दोहे
ललित निबन्ध
ऐतिहासिक
सामाजिक आलेख
लघुकथा
किशोर साहित्य कविता
काम की बात
साहित्यिक आलेख
पर्यटन
चिन्तन
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें