लालच और रिश्तों की त्रासदी

15-11-2025

लालच और रिश्तों की त्रासदी

डॉ. सत्यवान सौरभ (अंक: 288, नवम्बर द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

(मानवीय रिश्तों में बढ़ते स्वार्थ, विवाद और लोभ पर आधारित) 
  
लालच आँखें मूँद दे, भेद न देखे प्रीत। 
भाई भाई शत्रु बने, टूटे अपने मीत॥
 
धन के पीछे दौड़कर, भूले यूँ सम्मान। 
घर आँगन में छा गया, कलह और अपमान॥
 
ममता होकर लालची, रिश्ते करे उदास। 
स्वार्थ की इस आँच में, जले सगे विश्वास॥
 
लोभ अँधेरा बन गया, बुझा स्नेह का दीप। 
अपने ही अब भूलते, प्रेम सुधा की नीप॥
 
रिश्ते टूटे लोभ से, मन में पड़ी दरार। 
सोना चाँदी क्या करे, बुझी प्यार की धार॥
 
मायाजाल में फँस गए, मोह भरे सब लोग। 
सच्चे मन की बात अब, लगती जैसे रोग॥
 
सिर पर चढ़ी स्वार्थ की, ऐसी काली छाँव। 
बाप–पुत्र में भी रहा, आज न प्रेम न ठाँव॥
 
सुख का सपना देखकर, सबने तोड़ी रीत। 
धन के ख़ातिर बिक गई, सौरभ सबकी प्रीत॥
 
जहाँ भरोसा था कभी, आज संदेह राज। 
निगले रोज़ मनुष्यता, शैतानी अंदाज़॥
 
लालच की इस आग में, जलते रिश्ते रोज़़। 
पिघले मन की मोम सी, करुण कथा की खोज॥
 
लालच और विवाद अब, बन बैठे यूँ सौत, 
भाई की भाई रचे, अन्धे होकर मौत॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
बाल साहित्य कविता
दोहे
कहानी
ऐतिहासिक
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
ललित निबन्ध
साहित्यिक आलेख
सामाजिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
काम की बात
पर्यटन
चिन्तन
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें