मंगल हो नववर्ष

01-01-2023

मंगल हो नववर्ष

डॉ. सत्यवान सौरभ (अंक: 220, जनवरी प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

मिटे सभी की दूरियाँ, रहे न अब तकरार। 
नया साल जोड़े रहे, सभी दिलों के तार॥
 
बाँट रहे शुभकामना, मंगल हो नववर्ष। 
आनंद उत्कर्ष बढ़े, हर चेहरे हो हर्ष॥
 
माफ़ करो ग़लती सभी, रहे न मन पर धूल। 
महक उठे सारी दिशा, खिले प्रेम के फूल॥
 
छोटी सी है ज़िन्दगी, बैर भुलाये मीत। 
नई भोर का स्वागतम, प्रेम बढ़ाये प्रीत॥
 
माहौल हो सुख चैन का, ख़ुश रहे परिवार। 
सुभग बधाई मान्यवर, मेरी हो स्वीकार॥
 
खोल दीजिये राज सब, करिये नव उत्कर्ष। 
चेतन अवचेतन खिले, सौरभ इस नववर्ष॥
 
आते जाते साल है, करना नहीं मलाल। 
‘सौरभ’ एक दुआ करे, रहे सभी ख़ुशहाल॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख
साहित्यिक आलेख
दोहे
सांस्कृतिक आलेख
ललित निबन्ध
पर्यटन
चिन्तन
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
ऐतिहासिक
कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में