नन्हे हाथ

01-07-2026

नन्हे हाथ

डॉ. सत्यवान सौरभ (अंक: 300, जुलाई प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

1
नन्हे-नन्हे हाथ में, 
सपनों की मुस्कान। 
भोले मन की सादगी, 
सबकी है पहचान॥
 
2
ॐ लिखा है हाथ पर, 
मन में सच्चा प्यार। 
सबका आदर सीखता, 
यहीं बड़ा संस्कार॥
 
3
खेल-खेल में सीखता, 
जीवन की हर बात। 
सच की राहों पर चले, 
लेकर सबका साथ॥
 
4
माँ का प्यारा लाल है, 
पापा की पहचान। 
घर-आँगन महका रहे, 
ज्यों मधुर विहान॥
 
5
हँसना, गाना, खेलना, 
बचपन की पहचान। 
निर्मल मन की रोशनी, 
सबसे बड़ी है शान॥
 
6
पढ़-लिखकर आगे बढ़े, 
ऊँचा करे नाम। 
भारत माँ का लाल बन, 
रोशन करे धाम॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
दोहे
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
नज़्म
कहानी
ऐतिहासिक
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
ललित निबन्ध
साहित्यिक आलेख
सांस्कृतिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
काम की बात
पर्यटन
चिन्तन
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें