सावन की पहली बूँद

15-07-2025

सावन की पहली बूँद

डॉ. सत्यवान सौरभ (अंक: 281, जुलाई द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

बादल की पहली दस्तक, मन के आँगन आई, 
भीग गया हर कोना, हर साँस मुस्काई। 
पीपल की टहनी बोली, झूले की है बारी, 
छत की बूँदों ने फिर, गाई प्रेम पिचकारी। 
 
मिट्टी ने भी मुँह खोला, सौंधी-सौंधी भाषा, 
मन में उठे भावों की, भीनी-भीनी आशा। 
चुनरी उड़ती दिशा-दिशा, लहराए सावन, 
पलकों पर ठहरी जैसे, बरखा में जीवन। 
 
बिरहा के गीतों में, घुलता राग अधूरा, 
झोपड़ी की दीवारें भी, रोतीं तन्हा-सी सूरत। 
बच्चों की हँसी बिखरे, कीचड़ के संग संग, 
भीग रहा हर रिश्ता, जैसे कोई उमंग। 
 
सावन की पहली बूँदें, दिल तक उतरें आज, 
हर किसी की आँखों में, बसी कोई आवाज़। 
वो जो गया है दूर कहीं, उसे लिखूँ संदेस, 
“बरखा आई फिर वही, लेकर तेरा भेस।”

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ललित निबन्ध
कविता
साहित्यिक आलेख
लघुकथा
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
सामाजिक आलेख
ऐतिहासिक
सांस्कृतिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
काम की बात
पर्यटन
चिन्तन
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें