अब क्या लिखूंँ

01-08-2024

अब क्या लिखूंँ

हेमन्त कुमार शर्मा (अंक: 258, अगस्त प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

अब क्या लिखूंँ क्या रोक दूँ, 
अपनी सोच पर खँजर घोंप दूँ। 
 
उनको पढ़ना है अपने मुताबिक़, 
कुछ शब्द प्रशंसा के जोड़ दूँ। 
 
पानी पानी हो गया घर मेरा, 
वो कहते हैं वोट फिर उन्हें सौंप दूँ
 
पेड़ सड़क के सड़क खा गई, 
कहो तो कुछ पौधे रोप दूँ। 
 
एक चालाकी सी रहती है, 
मुँह फेर लूँ चाहे होम दूँ। 
 
कुछ न होगा आंदोलन से, 
मेज़ के नीचे से जब तक ना नोट दूँ। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
सजल
कविता
लघुकथा
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नज़्म
सांस्कृतिक कथा
चिन्तन
ललित निबन्ध
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में