परीक्षा की घड़ी

01-03-2026

परीक्षा की घड़ी

डॉ. प्रियंका सौरभ (अंक: 293, मार्च प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

परीक्षा की घड़ी आई। 
सोचो बच्चो करो पढ़ाई॥
 
सुबह-सुबह उठकर पढ़ना। 
मन को बिल्कुल नहीं टालना॥
 
किताब हमारी सच्ची दोस्त। 
ज्ञान दिलाए हर दिन रोज़॥
 
डर को दूर भगाओ अब। 
हिम्मत से तुम लिखना सब॥
 
मेहनत से जो आगे बढ़ता। 
सपनों का सूरज वही चढ़ता॥
 
माँ-पापा का मान बढ़ाओ। 
शिक्षक जी को गर्व दिलाओ॥
 
आज जो मन से पढ़ जाए। 
कल मुस्कान ख़ुद आए॥
 
परीक्षा की घड़ी आई। 
सोचो बच्चों करो पढ़ाई॥
 
अनुशासन को अपनाएँ। 
आत्मविश्वास को गले लगाएँ॥
 
गिरें अगर तो डर न जाएँ। 
फिर से आगे बढ़ते जाएँ॥
 
आज की मेहनत रंग लाए। 
कल का भविष्य रच जाए॥
 
सपनों को सच कर जाएँ। 
पूरी लगन से पढ़ जाएँ॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कविता
दोहे
कविता
कहानी
सामाजिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
लघुकथा
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
शोध निबन्ध
काम की बात
स्वास्थ्य
ऐतिहासिक
कार्यक्रम रिपोर्ट
चिन्तन
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में