जब चाँद हासिल हो जाता है . . . 

15-11-2025

जब चाँद हासिल हो जाता है . . . 

डॉ. प्रियंका सौरभ (अंक: 288, नवम्बर द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

जब तक चाँद आसमान में था, 
वह सपना था—
हर रात के सन्नाटे में
आशा की एक उजली बूँद-सा टपकता था। 
 
उसकी ओर देख
मन में एक मीठी अधूरी चाह उठती थी—
कि बस एक बार उसे छू लूँ, 
अपने हिस्से की रौशनी पा लूँ। 
 
पर जब चाँद पास आया, 
जब उसकी ठंडक हथेलियों पर उतरी—
तो लगा, वह भी साधारण है, 
थोड़ा रूखा, थोड़ा अधूरा। 
 
अब उसकी चमक में वो मोह नहीं, 
वो आकर्षण नहीं, 
जिसकी ख़ातिर रातें जागी थीं। 
हर ख़ूबसूरती, जब मिल जाती है, 
तो अपनी जादूगरी खो देती है। 
 
शायद इसलिए प्रेम दूर से सुंदर लगता है, 
और हासिल होकर थक जाता है। 
शायद इसलिए
चाँद को आकाश में रहना चाहिए—
और हमें उसकी ओर
सिर्फ़ देखना चाहिए। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख
कविता
कहानी
किशोर साहित्य कविता
दोहे
लघुकथा
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
शोध निबन्ध
काम की बात
स्वास्थ्य
ऐतिहासिक
कार्यक्रम रिपोर्ट
चिन्तन
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में