गिरगिट ज्यों, बदल रहा है आदमी!

15-12-2024

गिरगिट ज्यों, बदल रहा है आदमी!

डॉ. प्रियंका सौरभ (अंक: 267, दिसंबर द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

गहन लगे सूरज की भाँति ढल रहा है आदमी। 
अपनी ही चादर को ख़ुद छल रहा है आदमी॥
 
आदमी ने आदमी से, 
तोड़ लिया है नाता। 
भूल गया प्रेम की खेती, 
स्वार्थ की फ़सल उगाता॥
मौक़ा पाते गिरगिट ज्यों, बदल रहा है आदमी। 
अपनी ही चादर को ख़ुद छल रहा है आदमी॥
 
आलस के रंग दे बैठा, 
संघर्षी तस्वीर को। 
चमत्कार की आशा करता, 
देता दोष तक़दीर को॥
पानी-सी ढाल बनाकर, चल रहा है आदमी। 
अपनी ही चादर को ख़ुद छल रहा है आदमी॥
 
मंज़िल का कुछ पता नहीं, 
मरे-मरे से है प्रयास। 
कटकर के पंख दूर हुए, 
छूए कैसे अब आकाश॥
देख के दूजे की उन्नति, जल रहा है आदमी। 
अपनी ही चादर को ख़ुद छल रहा है आदमी॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कविता
दोहे
कविता
कहानी
सामाजिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
लघुकथा
सांस्कृतिक आलेख
हास्य-व्यंग्य कविता
शोध निबन्ध
काम की बात
स्वास्थ्य
ऐतिहासिक
कार्यक्रम रिपोर्ट
चिन्तन
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में