जलते हैं केवल पुतले, रावण बढ़ते जा रहे? 

15-10-2022

जलते हैं केवल पुतले, रावण बढ़ते जा रहे? 

प्रियंका सौरभ (अंक: 215, अक्टूबर द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

दशहरे पर रावण का दहन एक ट्रेंड बन गया है। लोग इससे सबक़ नहीं लेते। रावण दहन की संख्या बढ़ाने से किसी तरह का फ़ायदा नहीं होगा। लोग इसे मनोरंजन के साधन केे तौर पर लेने लगे हैं। हमें अपने धार्मिक पुराणों से प्रेरणा लेनी चाहिए। रावण दहन के साथ दुर्गुणों को त्यागना चाहिए। रावण दहन दिखाने का अर्थ बुराइयों का अंत दिखाना है। हमें पुतलों की बजाए बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। समाज में अपराध, बुराई के रावण लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें रिश्तों का ख़ून सबसे अधिक हो रहा है। माँ, बाप, भाई, बहन, बच्चों तक की हत्या की जा रही है। दुष्कर्म के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 

-प्रियंका सौरभ

हर साल विजयादशमी में रावण वध देखते हैं तो मन में आस होती है कि समाज में बसे रावण कम होंगे। लेकिन ये तो रक्तबीज के समान है। रावणों को संख्या में बेहिसाब इज़ाफ़ा हो रहा है। एक कटे सौ पैदा हो रहे है। वो तो फिर भी महान था। विद्वान था, नीति पालक था, शूरवीर था, कर्तव्यनिष्ठ था, सच्चा शासक था, अच्छा पति था, अच्छा भाई था, भगवन शिव का उपासक था। सीता का हरण किया, लेकिन बुरी नज़र से नहीं देखा। विवाह का निवेदन किया लेकिन जबरन विवाह नहीं किया। एक ग़लती की जिसकी उसे सज़ा भुगतनी पड़ी मगर आज के दौर में हज़ारों अपराध करने के बाद भी रावण सरेआम सड़कों पर घूम रहें हैं, कोई लाज नहीं, शर्म नहीं। 

दशहरे पर रावण का दहन एक ट्रेंड बन गया है। लोग इससे सबक़ नहीं लेते। रावण दहन की संख्या बढ़ाने से किसी तरह का फ़ायदा नहीं होगा। लोग इसे मनोरंजन के साधन केे तौर पर लेने लगे हैं। देश में रावण की लोकप्रियता और अपराधों का ग्राफ लगातार ऊँचा होता जा रहा है। पिछले वर्ष के मुक़ाबले हर बरस देश के विभिन्न हिस्सों में तीन गुणा अधिक रावण के पुतले फूँके जाते हैं। इसके बावजूद अपराध में कोई कमी आएगी, इसके बढ़ते आँकड़े देखकर तो ऐसा नहीं लगता। हमें अपने धार्मिक पुराणों से प्रेरणा लेनी चाहिए। रावण दहन के साथ दुर्गुणों को त्यागना चाहिए। रावण दहन दिखाने का अर्थ बुराइयों का अंत दिखाना है। हमें पुतलों की बजाए बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। समाज में अपराध, बुराई के रावण लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें रिश्तों का ख़ून सबसे अधिक हो रहा है। माँ, बाप, भाई, बहन, बच्चों तक की हत्या की जा रही है। दुष्कर्म के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 

रावण सर्व ज्ञानी था उसे हर एक चीज़ का अहसास होता था क्योंकि वह तंत्र विद्या का ज्ञाता था। रावण ने सिर्फ़ अपनी शक्ति एवम्‌ स्वय को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में सीता का अपहरण अपनी मर्यादा में रह कर किया। अपनी छाया तक उस पर नहीं पड़ने दी। आज का रावण धूर्त है, जाहिल है, व्यभिचारी है, दहेज़ के लिए पत्नी को जलाता है, शादी की नियत से महिलाओं का अपहरण करता है। इस कुकृत्य में असफल हुआ तो बलात्कार भी। धर्म के नाम पर क़त्लेआम करता है, लड़ने की शक्ति उसमें है नहीं, सो दूसरे के कंधे पर बन्दूक रख के चलाता है। नीतियों से उसका कोई वास्ता नहीं है, पराई नारी के प्रति उसके मन में कोई श्रद्धा नहीं। राजा अपने फ़ायदे देख के जनता की सेवा करता है। आज का रावण उस रावण से क्रूर है, ख़तरनाक है, सर्वव्यापी है। वह महलों में रहता है। गली-कूचों में रहता है। गाँव में भी है। शहर में भी है। वह गँवार भी है। पढ़ा-लिखा भी है। लेकिन राम नहीं है कि उसकी गर्दन मरोड़ी जा सके। बस एक आस ही तो है कि समाज से रावणपन चला जाएगा ख़ुद-ब-ख़ुद एक दिन। रावण के दुख, अपमान और मृत्यु का कारण कोई नहीं था। 

रावण की मृत्यु का मुख्य कारण वासना थी, जो उसके अंतिम विनाश का कारण था। इतिहास इस बात का गवाह है कि कामुक पुरुष (और महिलाएँ भी) कभी सुखी नहीं रहे। विपरीत लिंग के प्रति उनके जुनून के कारण कई शक्तिशाली राजाओं ने अपना राज्य खो दिया। रावण ने सीता की शारीरिक सुंदरता के बारे में सुना, फिर उस पर विचार करना शुरू कर दिया और अंततः उस ग़लत इच्छा पर कार्य करना शुरू कर दिया। और अंत में वासना ही रावण की मृत्यु का मुख्य कारण बनी। लंकापति रावण महाज्ञानी था लेकिन अहंकार हो जाने के कारण उसका सर्वनाश हो गया। रावण परम शिव भक्त भी था। तपस्या के बल पर उसने कई शक्तियाँ अर्जित की थीं। रावण की तरह उसके अन्य भाई और पुत्र भी बलशाली थे। लेकिन आचरण अच्छे न होने के कारण उनके अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे थे जिसके बाद भगवान ने राम के रूप में अवतार लिया और रावण का वध किया। वाल्मीकि रामायण में रावण को अधर्मी बताया गया है। क्योंकि रावण ज्ञानी होने के बाद भी किसी भी धर्म का पालन नहीं करता था। यही उसका सबसे बड़ा अवगुण था। जब रावण की युद्ध में मृत्यु हो जाती है तो मंदोदरी विलाप करते हुए कहती हैं, अनेक यज्ञों का विलोप करने वाले, धर्म व्यवस्थाओं को तोड़ने वाले, देव-असुर और मनुष्यों की कन्याओं का जहाँ-तहाँ से हरण करने वाले, आज तू अपने इन पाप कर्मों के कारण ही वध को प्राप्त हुआ है। 

रावण के जीवन से हमें जो सीख लेनी चाहिए वह यह है कि हमें कभी भी अपने हृदय में वासना को पनपने नहीं देना चाहिए। किसी भी प्रकार की वासना के लिए हमें लगातार अपने हृदय की जाँच करनी चाहिए। अगर है तो उसे कली में डुबा दें। क्योंकि अगर अनियंत्रित छोड़ दिया गया तो यह हमें पूरी तरह से नष्ट कर देगा। सब कुछ चिंतन से शुरू होता है। आज के लोग इतने शिक्षित और समझदार हो गये है की सबको पता है बुराई और अच्छाई क्या होता है। लेकिन फिर भी दुनिया में बुराइयाँ बढ़ती ही जा रही है। जो सन्देश देने के लिए रावण दहन की प्रथा शुरू की गई थी, वो संदेश तो आज कोई लेना ही नहीं चाहता। तो फिर हर साल रावण दहन करने से क्या फ़ायदा है? बहुत से लोग इस दुनिया में इतने बुरे हैं कि रावण भी उसके सामने देवता लगने लगे। ऐसे बुरे लोग बुराई के नाम पे रावण दहन करें तो ये तो रावण का अपमान ही है। साथ ही अच्छाई का भी। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख
सामाजिक आलेख
ऐतिहासिक
काम की बात
कार्यक्रम रिपोर्ट
दोहे
चिन्तन
कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में