आओ प्यारे बच्चो 

01-07-2024

आओ प्यारे बच्चो 

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (अंक: 256, जुलाई प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

आओ प्यारे बच्चो आओ, 
सब मिलकर ज्ञान का दीप जलाएँ। 
धरा से तम सारा मिटाएँ॥
 
आओ प्यारे बच्चो आओ, 
प्यार का फूल खिलाएँ। 
महक जन-जन तक पहुँचाएँ॥
 
आओ प्यारे बच्चो आओ, 
प्रकृति को उजड़ने से बचाएँ। 
भविष्य सुरक्षित बनाएँ॥
 
आओ प्यारे बच्चो आओ, 
प्रगति की राह बनाएँ। 
विकास के नव पंख उगाएँ॥
  
आओ प्यारे बच्चो आओ, 
सब मिलकर ज्ञान का दीप जलाएँ। 
धरा से तम सारा मिटाएँ॥

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कविता
कविता
किशोर साहित्य कविता
चिन्तन
काम की बात
लघुकथा
वृत्तांत
ऐतिहासिक
कविता-मुक्तक
सांस्कृतिक आलेख
पुस्तक चर्चा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में