हाथ की मज़बूती

15-03-2025

हाथ की मज़बूती

डॉ. उषा रानी बंसल (अंक: 273, मार्च द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

हमारे पिताजी बहुत चतुर व हाज़िर जवाब थे। उन्होंने मेरठ कॉलेज, उत्तरप्रदेश, से वकालत की पढ़ाई की थी। चौधरी चरण सिंह जी, जो बाद में भारत के प्रधानमन्त्री बने, हमारे पिताजी के मेरठ कॉलेज में सीनियर थे। एक दिन वह हमारे घर आये। पिताजी ने उनका अभिवादन किया। चौधरी चरण सिंह जी ने पिताजी से हाथ मिलाया। हाथ हाथ में ले कर कहा, “तेरा हाथ तो अब तक बहुत मज़बूत है” 

पिताजी ने उनकी तरफ़ देखते हुए कहा, “मेरा हाथ आपके हाथ में जो आ गया है।” 

चौधरी चरण सिंह का शक्तिशाली हाथ जो उनके हाथ में था। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बच्चों के मुख से
स्मृति लेख
आप-बीती
लघुकथा
कविता
सामाजिक आलेख
ऐतिहासिक
सांस्कृतिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य कविता
ललित निबन्ध
कहानी
यात्रा-संस्मरण
शोध निबन्ध
रेखाचित्र
बाल साहित्य कहानी
यात्रा वृत्तांत
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में