गीता में भक्तों का वर्णन
डॉ. उषा रानी बंसल
हम सभी किसी न किसी रूप में अपने अपने इष्ट देव का सिमरन, स्मरण करते हैं। गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं जो जिस रूप में मुझे भजता है वह मेरा ही भजन करता है। मैं उसे उसी रूप में मिलता हूँ, उसकी पूजा को सफल करता हूँ। मानव दैत्य, देवता, सब कुछ मुझसे ही उत्पन्न है। सब का कार्य क्षेत्र अलग है। वह अध्याय 7 के श्लोक 16 वें कहते हैं:
चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन।
आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ ॥
इस तरह इस श्लोक में पुण्य कर्म करने वालों को चार भाग में बाँटा है। प्रथम वर्ग में आर्त्त में सामान्य जन, दुखित पीड़ित व्यक्ति आते हैं। वह अपने कष्ट के निवारण के लिया प्रभु से प्रार्थना करते हैं। उनकी भक्ति करते हैं। इसी में ऐसे भक्त भी आते हैं जिनके जीवन में सब सुख सुविधा होने पर भी स्वयं को बेचैन पाते हैं। वह आन्तरिक शान्ति व आनंद के लिया प्रभु का भजन करते हैं। इन्हें राजसी वृति का कहा जाता है।
(श्री कृष्ण जानते, समझते हैं कि कौन किस भाव से उनको भज रहा है)
दूसरे प्रकार के भक्त जिज्ञासु होते हैं। जिनके मन में कुछ संशय रहता है। वह मुझे तत्त्व से जानने समझने का प्रयास करते हैं। मैं उनको त्तत्त्व ज्ञान को जानने में सहायता करता हूँ। बिना ज्ञान के प्रतीति नहीं होती। तुलसीदास जी ने लिखा है, बिना ज्ञान के विवेक नहीं होता और विवेक के बिना सही प्रतीति नहीं होती। सही प्रतीति होने पर ही श्रद्धा होती है, श्रद्धा होने पर विश्वास, विश्वास होने पर पूर्ण समर्पण-भक्ति होती है। तो दूसरे प्रकार के भक्त भी मुझे तत्त्व से जानने के लिए भजते हैं।
तीसरे प्रकार के भक्त अर्थार्थी होते हैं। जो किसी न किसी क्षेत्र में काम करते हैं। मेरे अनुग्रह, कृपा प्राप्त करने के लिए मेरा भजन करते हैं। चौथे प्रकार के भक्त इन सबसे भिन्न होते हैं। ऐसे भक्त बिरला ही होते हैं। वह मुझ से कोई अपेक्षा नहीं रखते। न ही किसी कार्य की सिद्धि के लिए मेरा ध्यान करते हैं। वह स्वयं को ही मुझे अर्पित कर देते हैं। वह मेरे स्वरूप में एकाकार हो जाते हैं। एकत्व को प्राप्त हो जाते हैं। ऐसे समर्पित भक्त सबसे अलग होते हैं। सूफ़ीवाद में ईश्वर से प्रेम, इश्क़ करने वालों के चार सोपान बताये हैं।
सूफ़ीवाद में, इश्क़ (ईश्वर प्रेम) के सोपान या मार्ग चार माने गए हैं: शरी'अत (कानून), तरीक़त (मार्ग), मा’रिफ़त (ज्ञान), और हक़ीक़त (सत्य)।
यहाँ इन सोपानों का विस्तार से वर्णन दिया गया है:
शरी'अत (कानून):
यह बाहरी नियमों और विनियमों का पालन करने का चरण है, जो इस्लाम के बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित है।
तरीक़त (मार्ग):
यह आंतरिक मार्ग या साधना का चरण है, जिसमें व्यक्ति ईश्वर के क़रीब जाने के लिए आध्यात्मिक अभ्यास करता है।
मा’रिफ़त (ज्ञान):
यह ईश्वर के ज्ञान और समझ का चरण है, जो प्रेम और भक्ति के माध्यम से प्राप्त होता है।
हक़ीक़त (सत्य):
यह ईश्वर के साथ पूर्ण मिलन या एकता का चरण है, जहाँ व्यक्ति ईश्वर के सत्य को अनुभव करता है।
इन सोपानों को कभी-कभी नासूत, मलकूत, जबरूत, और लाहूत के रूप में भी जाना जाता है।
सूफ़ीवाद में यह कहा जाता है कि मुझे जान लेने पर भक्त और भगवान का अंतर ही मिट जाता है। तुलसीदास जी ने अयोध्या कांड में वाल्मीकि जी से कहलवाया है:
तेउ न जानहिं मर्म तुम्हारा। औरु तुम्हहि को जाननिहारा॥
सोइ जानइ जेहि देहु जनाई। जानत तुम्हइ तुम्हइ होइ जाई॥127 दो, 2-3 पंक्ति
इस तरह प्रभु, किसी भी सम्प्रदाय में अपने इष्ट को जानकर उसमें लीन हो जाना ही अंतिम सोपान प्रेम अथवा इश्क़ है, जैसे रसखान, सूरदास, मीरा बाई, रविदास, हरिदास, कुतबन आदि।
संगीत के भी यही चार सोपान हैं। गीत सभी लय सुर ताल में गाते हैं परन्तु भूखा पेट से गाता है, अभ्यासी अभ्यास या रियाज़ से गाता है। धन यश की कामना से गाने वाला राजदरबार, महफ़िल, मूवी में गाता है। दिल से गाने वाला ईश्वर के लिये उसमें समाकर गाता है। महान गायक तानसेन और हरिदास में यही अंतर था। इसी तरह भक्तों में उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप अंतर हो जाता है। विशेष बात यह है कि श्रीकृष्ण सब की साधना, भक्ति को फलित करते हैं। निष्काम भाव वाला गायक, भक्त का उनमें एकाकार हो जाता है।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कहानी
- स्मृति लेख
- चिन्तन
- सांस्कृतिक कथा
-
- इक्कसवीं सदी में कछुए और ख़रगोश की दौड़
- कलिकाल में सावित्री व सत्यवान
- क्या तुम मेरी माँ हो?
- जब मज़ाक़ बन गया अपराध
- तलवार नहीं ढाल चाहिए
- धन व शक्ति की कहानी
- नये ज़माने में लोमड़ी और कौवा
- भेड़िया आया २१वीं सदी में
- मुल्ला नसीरुद्दीन और बेचारा पर्यटक
- राजा प्रताप भानु की रावण बनने की कथा
- रोटी क्या है?: एक क़िस्सा मुल्ला नसीरुद्दीन का
- सांस्कृतिक आलेख
- बच्चों के मुख से
- आप-बीती
- लघुकथा
- कविता
-
- आई बासंती बयार सखी
- आज के शहर और कल के गाँव
- आशा का सूरज
- इनके बाद
- उम्मीद का सूरज
- उलझनें ही उलझनें
- उसकी हँसी
- ऊँचा उठना
- कृष्ण जन्मोत्सव
- चित्र बनाना मेरा शौक़ है
- जाने समय कब बदलेगा
- पिता को मुखाग्नि
- प्रिय के प्रति
- बिम्ब
- बे मौसम बरसात
- बेटी की विदाई
- भारत के लोगों को क्या चाहिये
- मैं और मेरी चाय
- मैसेज और हिन्दी का महल
- राम ही राम
- लहरें
- लुका छिपी पक्षियों के साथ
- वह
- वक़्त
- संतान / बच्चे
- समय का क्या कहिये
- स्वागत
- हादसे के बाद
- होने न होने का अंतर?
- होरी है……
- ज़िंदगी के पड़ाव ऐसे भी
- सामाजिक आलेख
-
- कुछ अनुभव कुछ यादें—स्लीप ओवर
- दरिद्रता वरदान या अभिशाप
- पूरब और पश्चिम में शिक्षक का महत्त्व
- भारतीय नारी की सहभागिता का चित्रांकन!
- मीडिया के जन अदालत की ओर बढ़ते क़दम
- वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भारतीय लोकतंत्र में धर्म
- सनातन धर्म शास्त्रों में स्त्री की पहचान का प्रश्न?
- समान नागरिक संहिता (ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में)
- ऐतिहासिक
-
- 1857 की क्रान्ति के अमर शहीद मंगल पाण्डेय
- 18वीं और 19वीं शताब्दी के दौरान भारत में उद्योग
- औपनिवेशिक भारत में पत्रकारिता और राजनीति
- पतित प्रभाकर बनाम भंगी कौन?
- भारत पर मुस्लिम आक्रमणों का एक दूसरा पक्ष
- शतरंज के खिलाड़ी के बहाने इतिहास के झरोखे से . . .
- सत्रहवीं सदी में भारत की सामाजिक दशा: यूरोपीय यात्रियों की दृष्टि में
- सोलहवीं सदी: इंग्लैंड में नारी
- स्वतंत्रता आन्दोलन में महिला प्रतिरोध की प्रतिमान: रानी लक्ष्मीबाई
- हास्य-व्यंग्य कविता
- ललित निबन्ध
- यात्रा-संस्मरण
- शोध निबन्ध
- रेखाचित्र
- बाल साहित्य कहानी
- यात्रा वृत्तांत
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- साहित्यिक आलेख
- बाल साहित्य कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-