स्वागत 

15-09-2022

स्वागत 

डॉ. उषा रानी बंसल (अंक: 213, सितम्बर द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

डेढ़ साल बाद अमेरिका से लौट कर 
जब सुबह की चाय ले, वराण्डे में बैठी! 
बुलबुल ने अपनी मधुर तान छेड़ दी 
मानो पूछ रही हो ‘इतने दिन से कहाँ थीं’? 
तभी कोयल कुहुक कर कहने लगी कि 
कैसी हो? 
अंबिया लग गई हैं 
मैना भी मुँडेर पर बैठ उलाहना देने लगी 
कि बग़ीचा उदास कर गईं 
गौरैया बच्चों के साथ 
फुदक फुदक कर चीं-चीं करने लगी 
तुम न थी तो—
हमारा दाना-पानी ही उठ गया 
तभी याद आया कि जब से आई हूँ 
चिड़ियों को न दाना डाला 
न उनका पानी भरा! 
दीवार पर एक मोटा सा बंदर 
ऐसे देखने लगा जैसे कोई—
भूली बिसरी याद आ गई 
कुछ अजनबी कुछ पहचानी-सी 
बस इतने अपनेपन से मन भर आया 
अपने देश को नमन। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख
ऐतिहासिक
सांस्कृतिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य कविता
स्मृति लेख
कविता
ललित निबन्ध
कहानी
यात्रा-संस्मरण
शोध निबन्ध
रेखाचित्र
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
आप-बीती
वृत्तांत
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
बच्चों के मुख से
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में