जाने समय कब बदलेगा 

15-03-2022

जाने समय कब बदलेगा 

डॉ. उषा रानी बंसल (अंक: 201, मार्च द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)

मैंने महँगी कार ख़रीद कर 
सोचा कि समय बदल जायेगा 
पर वक़्त की रफ़्तार नहीं बदली, 
मैंने तेज रफ़्तार महँगी कार ख़रीदी 
पर वक़्त की रफ़्तार नहीं बदली! 
 
मैं मंगल ग्रह पर चला गया 
सोचा था—
अब तो समय बदल जायेगा! 
जब लौटा तो—
वक़्त स्वागत में मुस्कुराया 
आँखों में आँसू लिये ठिठका सा मिला, 
अहं का दानव कुछ अधिक बलशाली हो गया 
एकल प्रभुत्व का ख़ूनी तांडव 
टैंक, मिसाइल, बमों से जारी मिला
काल ठठा कर हँस रहा था—
एक दूसरे को नेस्तनाबूद करने का
ख़ूनी खेल जारी था। 
 
हिरणाकश्यप, रावण मर कर भी न मरा था, 
न मानव बदला 
न मानव की फ़ितरत। 
जाने ये समय कब बदलेगा? 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सामाजिक आलेख
ऐतिहासिक
सांस्कृतिक आलेख
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य कविता
स्मृति लेख
कविता
ललित निबन्ध
कहानी
यात्रा-संस्मरण
शोध निबन्ध
रेखाचित्र
बाल साहित्य कहानी
लघुकथा
आप-बीती
वृत्तांत
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
बच्चों के मुख से
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में