अबला नहीं है स्त्री

01-04-2021

अबला नहीं है स्त्री

राजनन्दन सिंह (अंक: 178, अप्रैल प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

अबला नहीं है स्त्रीमुझे पता नहीं है
स्त्री को अबला
सबसे पहले 
किसने कहा होगा
जिसने भी कहा हो
स्त्री का सबसे पहला शत्रु
वही रहा होगा
स्वयं को उसने 
अबला का पुत्र नहीं कहा
अबला का पति पिता प्रेमी
या भाई नहीं कहा
यानि उसने अपनी माँ
पत्नी, पुत्री, प्रेमिका या बहन को
अबला नहीं कहा
क्या वे स्त्री नहीं थीं?
या फिर स्त्री थी
तो अबला क्यों नहीं थी
यदि वह स्वयं अबला पुत्र नहीं था
तो अन्य स्त्रियों को 
अबला क्यों कहा था
किस अधिकार से कहा था

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
सांस्कृतिक आलेख
कविता
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
बाल साहित्य कविता
नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में