विज्ञानकु: खोज

15-12-2021

विज्ञानकु: खोज

सुभाष चन्द्र लखेड़ा (अंक: 195, दिसंबर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

खोजी होगा जो
ग़लतियों से कभी
न डरेगा वो। 
 
मानें न हार
ग़लतियाँ खोज का
प्रवेशद्वार। 
 
खोज करोगे
कल्पना की उड़ान
यदि भरोगे। 
 
शिक्षा सही वो
हमें खोज करना
सिखा सके जो। 
 
खोज सही वो
ज्ञान के भंडार को
वर्द्धित करे जो। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु
स्मृति लेख
लघुकथा
चिन्तन
आप-बीती
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
व्यक्ति चित्र
कविता-मुक्तक
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में