विज्ञानकु: विदुषी मैत्रेयी

01-07-2025

विज्ञानकु: विदुषी मैत्रेयी

सुभाष चन्द्र लखेड़ा (अंक: 280, जुलाई प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

ब्रह्मवादिनी
मैत्रेयी थी महान
गुणों की खान। 
 
बेहद यत्नी 
याज्ञवल्क्य की पत्नी 
मैत्रेयी ज्ञानी। 
 
थी वे वेदज्ञा 
नीतिज्ञा नियतिज्ञा
और शास्त्रज्ञा। 
 
मानती थी वे 
अजर अमर है 
आत्मा हमारी। 
 
थी वे दुहिता 
उपनिषद ज्ञाता 
मित्र ऋषि की। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु
स्मृति लेख
लघुकथा
चिन्तन
आप-बीती
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
व्यक्ति चित्र
कविता-मुक्तक
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में