विज्ञानकु: आइंस्टाइन

15-01-2022

विज्ञानकु: आइंस्टाइन

सुभाष चन्द्र लखेड़ा (अंक: 198, फरवरी प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

करेंगे कुछ
ग़लती होगी तभी
अन्यथा नहीं। 
 
याद रखना
चुनौतियों के बीच
मौक़ा खोजना। 
 
बता गए वे
मूर्खता व ब्रह्मांड
दोनों अनंत। 
 
जिज्ञासा रहे
सवाल लगातार
करते रहें। 
 
नाम उनका
जिनके ये कथन
आइंस्टाइन। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु
स्मृति लेख
लघुकथा
चिन्तन
आप-बीती
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
व्यक्ति चित्र
कविता-मुक्तक
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में