विज्ञानकु: गार्गी वाचक्नवी

01-07-2025

विज्ञानकु: गार्गी वाचक्नवी

सुभाष चन्द्र लखेड़ा (अंक: 280, जुलाई प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

वेदों की ज्ञाता
गार्गी को तर्क शास्त्र था
बहुत भाता। 
 
वे थी विदुषी
जनक थे उनके
वाचक्नु ऋषि। 
 
उन्हें कहते
उपनिषद ज्ञाता
ज्ञान की माता। 
 
आता है याद
गार्गी-याज्ञवल्क्य का
वाद-विवाद। 
 
अपूर्व ज्ञानी
भारत पुत्री गार्गी
थी ब्रह्मज्ञानी। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु
स्मृति लेख
लघुकथा
चिन्तन
आप-बीती
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
व्यक्ति चित्र
कविता-मुक्तक
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में